नर्मदापुरम / होलिका दहन के साथ-साथ ही धीरे-धीरे मौसम में बदलाव देखने को मिलता है, बीते दिन मंगलवार को दिन का तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया है जो बुधवार को बढ़कर 37.5 डिग्री रहा। तेज धूप की वजह से दिन में लोगों का निकलना ही कम हो गया है। धीरे-धीरे दिन और रात के तापमान में काफी अंतर आने लगा है और दिन का तापमान लगभग 40 डिग्री के पार पहुंच जाता है। गर्मी प्रारंभ होते ही डॉक्टर द्वारा आमजन को गर्मी से बचने के उपाय भी बताते हैं कि किस तरह गर्मी के प्रकोप से अपने शरीर को बचाया जा सके। गर्मी प्रारंभ होते ही पानी का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए जिससे शरीर में पानी की कमी ना हो सके एवं धूप में जाने से बचें । मार्च माह के प्रारंभ में ही जब गर्मी का यह हाल है, तो अप्रैल, मई में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाएगी।

