
नर्मदापुरम / होली का यह पावन पर्व आपके जीवन में प्रेम, सद्भाव, भाईचारा, सुख, समृद्धि, एकता एवं नई उमंग लेकर आए। रंगों से सजी होली की सुबह, रंगों की मस्ती गुलाल की बौछार और अपनों का प्यार आपके जीवन में अनगिनत खुशियां लाएं एवं होलिका दहन के साथ ही सारी बुराइयां होली की ज्वाला के साथ ही नष्ट हों। इसी आशा के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने समस्त जिले वासियों एवं पत्रकारों को रंगों के त्योहार होली की अनंत शुभकामनाएं दी।

