
नर्मदापुरम / सनातन धर्म का प्रमुख त्यौहार होली पर नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव के विशेष निर्देश पर बुधवार को नगर में तीन बार पानी की सप्लाई की जाएगी। जिससे कि नगर में पानी की समस्या न हो। नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने सभी नगरवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ सावधानीपूर्वक मनाएं। केमिकलयुक्त रंगों के स्थान पर हर्बल रंगों का प्रयोग करें। नागरिकों की मांग पर बुधवार को सुबह, दोपहर और शाम को जलापूर्ति की जाएगी। रंगों के पर्व की मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले ने नगरवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

