
नर्मदापुरम / प्रति वर्ष परम्परागत रूप से सेठानीघाट पर फाल्गुन पूर्णिमा पर माँ नर्मदा महाआरती के साथ होलिका दहन और फूलों की होली का भी रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी तारतम्य में कल 3 मार्च मंगलवार, फाल्गुन पूर्णिमा को ग्रहण के मोक्ष के उपरांत सायंकाल 7 बजे से आस्था एवं विश्वास का उक्त कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा । जिसमें नगर के सभी श्रद्धालु शामिल होकर धर्मलाभ अर्जित करेंगे । उक्त जानकारी प्रशांत मुन्नू दुबे संयोजक माँ नर्मदा महाआरती समिति सेठानीघाट नर्मदापुरम द्वारा दी गईं।

