
नर्मदापुरम / नर्मदापुर युवा मंडल ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सोमवार शाम को दक्षिणेश्वरी माता महाकाली मंदिर सातरास्ते पर गौकाष्ठ से बनी जैविक होलिका जलाई। कार्यक्रम में गौबर और नरवाई से गौकाष्ठ तैयार करने वाले सुपरली के किसान योगेंद्रपाल सिंह सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे। किसान योगेंद्रपाल प्रतिवर्ष गौकाष्ठ उपलब्ध कराते है। नर्मदापुर युवा मंडल अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने बताया कि नर्मदापुर युवा मंडल पिछले 15 वर्षों से लगातार पर्यावरण संरक्षण के लिए गौकाष्ठ की जैविक होली जलाने का कार्यक्रम करता आया है। कार्यक्रम से जुड़े मनीष परदेशी ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस कार्यक्रम को अपनाते हुए गौकाष्ठ की होली जलाना अब प्रदेश में अनिवार्य किया था। सोमवार शाम को शहरवासियों के साथ मिलकर नरवाई और गोबर से बने गौकाष्ठ के डंडे की होली जलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर नागेंद्र तिवारी, हरि शर्मा, नंदकिशोर यादव, दीपक हेमनानी, उमेश यादव, हंस राय, विजय दिवोलिया, दीपक महाला, मुकेश यादव, अनिल दुबे, रुपेश यादव, सुमित गौर, विशाल दीवान, सुंदरम अग्रवाल, कमलराव चव्हाण, रजेश व्यास,पप्पू चौकसे, हरि सेवारिया, आशु वर्मा, ऋषभ शुक्ला, हेमंत साहू, प्रदीप शिवहरे, अतुल मौर्य, नीरज मालवीय, रूपम दुबे, मुकुंद मालवीय, रोहित शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

