
माखननगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् नर्मदापुरम की कार्ययोजना अनुसार प्रत्येक विकास खंड के प्रत्येक सेक्टर में नवांकुर नर्सरी रोपणी की स्थापना की जाना हैं । उसी क्रम में माखननगर विकासखंड के सेक्टर क्रमांक 04 में नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति माखननगर द्वारा संस्था प्रमुख नीतिराजसिंह यादव के मार्गदर्शन में ग्राम गूजरवाड़ा में 800 बीज रोपित कर नर्सरी नवांकुर रोपणी की स्थापना तैयारी की गई । जिससे वर्तमान में 800 बीज रोपित किए गये। जिसे 2000 से 5000 पौधो तक ले जाया जायेगा और प्रतिवर्षानुसार वर्षा के समय अभियान के तहत पौधरोपण एवं वितरण किया जायेगा। इस आयोजन मे सभी प्रस्फुटन समिति सदस्यों को बीजो के संरक्षण का जिम्मा सोपा गया। साथ ही सेक्टर के प्रस्फुटन समिति ग्रामों में हरियाली बढ़ाने का प्रयत्न किया जायेगा और प्रस्फुटन समिति सदस्यों ने इसमें अपनी ओर से 100 पौधे लगाने का विश्वास दिलाया। इस कार्यक्रम में नवांकुर संस्था अध्यक्ष नीतिराजसिंह यादव, सचिव मनोज परसाई, कोषाध्यक्ष रामकृष्ण यादव, वीरेंद्र यादव मानागांव, सतीश यादव कोटगांव गेंदालाल यादव गूजरवाडा, शुभम्, प्रदीप, चन्द्रमोहन, पूजा BSW, संतोष मवासी, प्रदीप धुर्वे आदि उपस्थित रहे।

