नर्मदापुरम / अव्यवस्थित रूप में रोड़ पर खड़े वाहनों के कारण यातायात प्रभावित होने को संबंध में रेल्वे स्टेशन के पास स्मार्ट सुपर बाजार को यातायात अवरुद्ध होने नगर पालिका ने दिया नोटिस। स्मार्ट सुपर मार्केट के ग्राहकों द्वारा वाहन पार्किंग में खड़ा न कर मुख्य सड़क किनारे अव्यवस्थित खड़ा करने से यातायात प्रभावित होता है। उक्त मार्ग रेल्वे स्टेशन की ओर जाने काला मुख्य एवं अत्यंत संकीर्ण मार्ग होने के कारण स्टेशन पर जाने एवं स्टेशन से आने वाले यात्रियों एवं आमजन को अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ता है। आवागमन अत्यधिक बाधित होता है एवं प्रतिदिन ट्राफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। नोटिस में उल्लेख किया कि तत्संबंध में आपको पूर्व में यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए स्मार्ट सुपर मार्केट के ग्राहकों के वाहनों को आपके द्वारा निर्मित वाहन पार्किंग में लगवाने हेतु निर्देशित किया गया है, किन्तु प्रदत्त निर्देशोपरांत भी आपके द्वारा वाहनों को पार्किंग स्थल पर व्यवस्थित नहीं कराया जाने से यात्रीगण एवं अन्य आम नागरिकों को यातायात अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। अतः आपकी पुनः अंतिम रूप से निर्देशित किया जाता है कि, आप अपने स्मार्ट बाजार में आने वाले ग्राहकों के बाहन पार्किंग स्मार्ट बाजार में ही कराना सुनिश्चित करें अन्यथा अन्यथा उक्त मवन की भवन निर्माण अनुमति निरस्त करते हुए आपके विरूद्ध नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 184 व 187 के तहत कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूल किया जावेगा, जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व आपका होगा। बता दे कि मोरछली चौक से इंदिरा चौक तक हर कभी जाम लग जाता है। वहीं सराफा बाजार से एकता चौक पर भी हर कभी जाम लग जाता, वजह यही की रोड पर घरों के सामने कई चार पहिया वाहन खड़े हैं, जिन्हें भी पार्किग स्थलों में खड़े करना चाहिए।

