
सिवनी मालवा / ग्राम सतवासा में आयोजित तहसील स्तरीय डे-टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता “सतवासा प्रीमियर लीग (SPL 2026) सीजन-3” का रविवार को भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में नर्मदापुरम की टीम ने अपने शानदार खेल के दम पर खिताबी जीत दर्ज की, वहीं खातेगांव की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में बड़वाह की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिवनी मालवा अध्यक्ष मृगेंद्र सिंह मंडलोई उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीम नर्मदापुरम को प्रथम पुरस्कार (₹51,001/-) और उपविजेता खातेगांव को द्वितीय पुरस्कार (₹25,001/-) प्रदान कर सम्मानित किया। तृतीय स्थान पर रही बड़वाह की टीम को भी पुरस्कृत किया गया।
इन्होंने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह…..
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष रिंकू जैन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष (इटारसी) कल्पेश, शंभु सिंह भाटी, रघुवीर राजपूत, यशवंत पटेल एवं तरुण बकोरिया शामिल हुए। अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन युवाओं को खेलों की मुख्यधारा से जोड़ने में सहायक होते हैं। इस अवसर पर जनपद सदस्य शेर सिंह दरबार कमल सिंह तोमर, सुनील गौर, नरहरी पटेल, बेनीराम लोवंशी, मनोज अश्बारे, गब्बू यादवंशी एवं अनिल यदुवंशी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजक समिति और समस्त ग्रामवासियों ने टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

