

नर्मदापुरम / आचार्य सोमेश परसाई के सानिध्य मेँ चल रही माँ नर्मदा की परिक्रमा उत्तर तट बांद्राभान पहुंची जँहा सभी परिक्रमावासियों ने संगम तट पर माँ नर्मदा का एवं भगवान् शिव का आचार्य श्री के सानिध्य मेँ पूजन अर्चन एवं अभिषेक किया।
हर तट पर हो रहा है रुद्राभिषेक…..
आचार्य श्री के सानिध्य मेँ जहाँ भी यात्रा पहुंच रही है वहां भगवान का रुद्राभिषेक एवं संगीतमय स्तुतियों का गान हो रहा है। गत दिवस अग्रवाल महासभा द्वारा इंदौर मेँ भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ तत्पश्चात आज बांद्राभान मेँ रुद्राभिषेक हुआ। जहाँ नर्मदापुरम, सीहोर रायसेन आदि से गुरुदेव के शिष्यमंडल एवं जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए एवं परिक्रमावासियों का स्वागत सम्मान किया। आज़ परिक्रमा बोरास पहुंचेगी जहाँ रघुवंशी समाज द्वारा भगवान शिव के भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया जायेगा।

