नर्मदापुरम / पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने स्थानीय बालागंज पहुँचकर स्वर्गीय श्रीमती कमलाबाई राठौर को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
नर्मदापुरम। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश पचौरी रविवार को स्थानीय बालागंज स्थित राठौर निवास पहुँचे। यहाँ उन्होंने वरिष्ठ समाजसेवी कुलदीप राठौर की माताजी स्वर्गीय श्रीमती कमलाबाई राठौर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस……
शोक की इस घड़ी में परिवार के बीच पहुँचे श्री पचौरी ने कुलदीप राठौर एवं समस्त शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए अपने उद्बोधन में कहा “माताजी का जाना न केवल राठौर परिवार के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। एक माँ का साया उठने का दुःख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। श्रीमती कमलाबाई राठौर एक ममतामयी और उच्च आदर्शों वाली महिला थीं, जिनके संस्कार आज उनके सुपुत्रों और परिवार के रूप में हमारे सामने हैं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह अपार कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करें।”
वरिष्ठ पत्रकार और गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित….
श्रद्धांजलि सभा के दौरान क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ पत्रकार और गणमान्य नागरिकों ने भी उपस्थित रहकर दिवंगत आत्मा को नमन किया। उपस्थित जनों में प्रमुख रूप से शामिल रहे।
* वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी, सी.बी. खरे, बीनू बुधोलिया।
* पत्रकार: सुरिंदर सिंह अरोड़ा, पुरुषोत्तम मालवीय, अभिषेक मालवीय।
* अन्य गणमान्य अमित खत्री, शिवराज चंद्रोल और गोविंद चौधरी।
सभी उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की और परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की।

