
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस. थोटा के मार्ग दर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, एसडीओपी मोहित कुमार यादव के दिशा निर्देशन आगामी त्यौहारो को देखते हुए सधन पेट्रोलिंग एवं अवैद्य शराब बेचने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशो के पालन करते हुए पुलिस द्वारा अपना मुखबिर तंत्र का विस्तार किया। दिनांक दिनांक 01/03/2026 को रात्री पेट्रोलिंग के दौराने मुखबिर से सूचना मिली कि सांड़िया तरफ से डार्क स्लेटी रंग की एक अल्टो कार क्रं MP.04.CQ.4964 का चालक अवैध शराब लेकर साँड़िया तरफ से पिपरिया तरफ आ रहा है, उक्त सूचना पर पुलिस बल चौधरी बेयर हाउस साँड़िया रोड पर पहुँचा। उक्त कार साँड़िया तरफ से आते दिखी, जिसे घेराबंदी कर कार रोककर चालक का नाम पता पूछा, जिसने अपना नाम रोहित राय पिता दिनेश राय उम्र 32 साल निवासी होली चौक बरेली थाना बरेली जिला रायसेन का होना बताया। कार की तलाशी लेने पर कार की डिग्गी में दो कार्टून मे बैकपाइपर 375 एमएल के 48 नग (02 पेटी), लाल के क्वाटर अलग अलग बोरियों में एक कार्टून मे 180 एमएल के कुल क्वाटर 250 नग (05 पेटी) कुल 63 लीटर अवैद्य शराब कीमती करीबन 50,000/- रुपये एवं घटना में प्रयुक्त अल्टो कार क्रं MP.04.CQ. 4964 कीमत 02 लाख रुपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने बताया कि वह होली के त्यौहार मे शराब बेचने के लिए शराब की तस्करी कर रहा था। आरोपी को विधिवत् कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किये जाता है। उक्त कार्यवाही में उल्लेखनीय भूमिका निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, उनि मानिक सिंह बट्टी, प्र.आर. पूनमचंद चौधरी, आर. स्नेह साहू, आर. ललित हरणे, आर. प्रदीप सोनी की रही।

