
नर्मदापुरम / नर्मदापुर युवा मंडल पर्यावरण संरक्षण के लिए कल सोमवार 2 मार्च को गौकाष्ठ से बनी जैविक होलिका का दहन शाम 6 बजे सातरास्ते पर करेगा। नर्मदापुर युवा मंडल अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने बताया कि नर्मदापुर युवा मंडल पिछले 15 वर्षों से लगातार पर्यावरण संरक्षण के लिए गौकाष्ट की जैविक होली जलाने का कार्यक्रम करता आया है। कार्यक्रम से जुड़े मनीष परदेशी ने बातया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस कार्यक्रम को अपनाते हुए गौकाष्ठ की होली जलाना अब प्रदेश में अनिवार्य किया है। कल सोमवार को शहरवासियों के साथ मिलकर गौकाष्ट की जैविक होली जलाई जाएगी। नरवाई और गोबर से बने गौकाष्ठ के डंडे सुपरली के किसान योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी प्रतिवर्ष संस्था को उपलब्ध कराते है।

