
नर्मदापुरम / कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशन में होली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए संयुक्त जांच दल जिला प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा चलित खाद्य प्रयोगशाला के साथ जिला नर्मदा पुरम स्थित विभिन्न मिठाई नमकीन नाश्ता प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें चलित खाद्य प्रयोगशाला के द्वारा 30 नमूनो की मौके पर जांच की गई। जिसमें राजस्थान मिष्ठान भंडार मंगलमय विलास जहां मिठाई निर्माण चल रहा था से केसर पेड़ा, कुंदा, मिल्क पाउडर के नमूने लिए गए। साथ ही जय स्तंभ स्थित भागचंद कहार से बर्फी , लक्ष्मी मिष्ठान भंडार बेसन लड्डू,पेड़ा, महेश मिष्ठान भंडार मगज लडडू, पेड़े। डमरू वाला स्वीट्स से खोवा, महेश स्वीट्स मावा पेड़े, केला देवी नाश्ता सेंटर से समोसा, बेसन लड्डू। अग्रवाल होटल से बेसन के नमूने संग्रहित किए गए। इस प्रकार 13 नमूने संग्रहित किए गए। साथ ही भागचंद कहार एवं पटवा लाइन स्थित महेश मिष्ठान केला देवी नाश्ता सेंटर पर गंदगी पाई जाने के कारण खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत नोटिस जारी किए गए। उक्त सभी से नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी । उक्त दल में नगर तहसीलदार श्रीमती सरिता मालवीय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह राणा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश दिया बार सम्मिलित रहे, यह कार्यवाही त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए सतत रूप से जारी रहेगी।

