सिवनी मालवा / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम नवांकुर संस्था लक्ष्मी समाज कल्याण समिति (सेक्टर क्रमांक 05 बासनीया कला) द्वारा विगत दिवस ग्राम लोखरतलाई में बैठक आयोजित की गई। बैठक में चर्चा का विषय ग्राम वासियों की समस्या पर समाधान किया गया, शासन द्वारा बुजुर्गों को वृद्धा पेंशन दिलाने का आश्वासन दिया गया एवं आयुष्मान योजना से वंचित रहे लोगों को सूची में जुड़वाने हेतु शासन से अपनी बात रखने का प्रस्ताव का मन बनाते हुए संस्था ने अपनी बात जनता के बीच में रखी. जिसमें समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुगना लोवंशी, गांव के सरपंच सचिव एवं सभी ग्रामवासी उपस्थित रहे।।

