
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक जिला नर्मदापुरम साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नर्मदापुरम जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार असामाजिक तत्वो पर कार्यवाही की जा रही है। ज्ञात हो कि दिनांक 27/02/26 को ब्रिज के नीचे बंगाली कॉलोनी नर्मदापुरम एवं बालागंज में अवैध शराब बिकने की सूचना पर रेड कार्यवाही की गयी थी। कार्यवाही में 10 लीटर अवैध शराब कीमती 2500/- रु की जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। असामाजिक तत्वो के विरुद्ध कार्यवाही की निरंतरता को बनाये रखा गया। उक्त क्रम को जारी रखते हुए दिनांक 28/02/26 को थाना कोतवाली नर्मदापुरम पुलिस को द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानो पर सट्टा लिखने की सूचना प्राप्त होने पर (1).एसएनजी ग्राउंड के बाजू से संतोष राव पिता प्रहलाद राव उम्र : 45 वर्ष बंगाली कालोनी नर्मदापुरम के कब्जे से सट्टा गड्डी एवं 330रु, (2). बंगाली कालोनी से अजय ठाकुर पिता सुरेश ठाकुर उम्र 25 वर्ष निवासी बंगाली कालोनी बंगाली कालोनी के कब्जे से सट्टा गड्डी एवं 580 रु एवं (3). हरिओम जाटव पिता हुकुमचंद जाटव उम्र 54 वर्ष नि. बंगाली कॉलोनी से सट्टा गड्डी एवं 750 रु , (4). पान बाजार से अंकित राठौर पिता मनोहर राठौर उम्र 32 वर्ष बालागंज चौकसे गली से सट्टा गड्डी एवं 450 रु, (5). दशहरा मैदान के सामने – जय उर्फ रोहित कदम पिता रूपनारायण कदम उम्र 25 वर्ष नि. वार्ड नं 6 रामगंज बालागंज से सट्टा गड्डी एवं 280 रु, (6). लेंडिया बाजार के पास – हरिचऱण सिंह पिता सबल सिंह उम्र : 44 वर्ष से सट्टा गड्डी एवं 500रु , (7). कोठी बाजार सब्जी मंडी से नरेंद्र यादव पिता किशोर यादव उम्र 27 वर्ष नि. मालाखेड़ी के कब्जे से सट्टा गड्डी एवं 560/-रु, (8). लेंडिया बाजार नर्मदापुरम में दीपक जाटव पिता छोटेलाल जाटव नि. कालिका नगर के कब्जे से सट्टा गड्डी एवं 450/- रु, (9) .एकता चौक नर्मदापुरम से छोटेलाल पिता गजराज उम्र 60 वर्ष नि. नर्मदापुरम के कब्जे से सट्टा गड्डी एवं 400 रु, (10). कोठी बाजर से रामकुमार पिता अमर सिंह उम्र 35 वर्ष नि. नर्मदापुरम के कब्जे से सट्टा गड्डी एवं 550रु /- जप्त किए गए। इस प्रकार दिनांक 28.02.26 को थाना कोतवाली नर्मदापुरम में सट्टा रेड कार्यवाही के दौरान कुल 10 प्रकरण पंजीबद्ध किए जाकर 4,850 राशि जप्त की गई। दिनांक 28.02.26 को अवैध शराब कार्यवाही के दौरान थाना कोतवाली नर्मदापुरम पुलिस द्वारा बालगंज मे दबिश दी गयी। जहां पर हरिजन छात्रावास के बगल में (1).बालागंज से शेख शादाब पिता शेख रसीद उम्र : 28 लिंग : पुरुष, निवासी : इमामवाड़ा बालागंज नर्मदापुरम के कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब कीमत 2,000/-, (2). रेखा मेषकर पिता मुक्कु उर्फ ओमकार मेषकर उम्र : 40 वर्ष निवासी : बालागंज नर्मदापुरम के कब्जे से 7 लीटर अवैध शराब कीमत 700/-, (3). रामगंज मे किशन जाटव पिता जुगलकिशोर जाटव उम्र : 52 वर्ष निवासी : बालागंज नर्मदापुरम के कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब कीमत 2000/- (4). काकाश्री ढाबे के बाजू से विशाल तिवारी पिता नंदकिशोर तिवारी उम्र 28 वर्ष, निवासी: बालागंज के कब्जे से 3.6 लीटर अवैध शराब कीमत 1400/- रु. सब्जी मंडी से (5). आरोपी इंद्रजीत केवट पिता राजकुमार केवट नि0 बड़ी बज़रिया नर्मदापुरम के कब्जे से ज्यूपीटर स्कूटी डिग्गी से अवैध शराब 9 लीटर अँग्रेजी शराब कीमत करीबन 8,500/- को गाड़ी के साथ जप्त किया गया एवं (6) पीयूष राजेश उम्र 19 वर्ष नि. वार्ड मंदिर के पास रसूलिया अवैध शराब 9 लीटर अँग्रेजी शराब कीमत करीबन 8,500/- को गाड़ी के साथ जप्त किया गया। इस प्रकार अवैध शराब विक्रेताओ के विरुद्ध 06 प्रकरण दर्ज कर 42 लीटर कच्ची, देशी एवं अँग्रेजी शराब कीमत करीबन 25,200/- रु एवं 02 ज्यूपीटर गाड़ी कीमत करीबन 1,20,000/- रु. की जप्त की गयी, उक्त कार्यवाही आगामी दिनो मे भी जारी रहेगी।

