


नर्मदापुरम / दिनांक 28 फरवरी 2026 शनिवार को सीएमएचओ डॉ. नरसिंह गहलोत, डीटीओ डॉ. प्रियंका दुबे के निर्देशानुसार केंद्रीय जेल नर्मदापुरम में एकीकृत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 256 बंदियो की एचआईवी, सिफलिस, टीवी हेपेटाइटिस की स्क्रीनिंग की गई। यह शिविर जेल उप अधीक्षक प्रह्लाद वरकड़े की अनुमति से संपन्न हुआ। इस शिविर में विभिन्न विभागों एवं कार्यक्रमों से आए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में संपूर्ण लॉकअप की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की गई। आईसीटीसी परामर्शदाता प्रकाश चंद्र यादव ने बंदियों को HIV /AIDS की विस्तृत जानकारी दी। विक्रम पटेल एसटीएलएस एवं हेमंत अग्रवाल एसटीएस ने क्षय रोग की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि नियमित उपचार लेने से टीवी का रोग ठीक हो जाता है। जेल कोऑर्डिनेटर रामु रजक द्वारा हेपेटाइटिस की विस्तृत जानकारी दी। प्रियांशी टी आई परियोजना से गौरव रोहर, आशा बाथरी, एसएसके प्रोग्राम से ज्योति खरवार, ऋतिक जाटव, केतन यादव उपस्थित थे। शिविर में कुल 256 बंदियों को एचआईवी, सिफलिश, टीबी, कुष्ठ, एसटीआई आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं जांच की गई।

