
विदिशा / शहर हमेशा से धर्म, ध्यान, आध्यात्मिकता का केंद्र रहा है। शहर में कई गतिविधियां अध्यात्म की निरंतर कहीं ना कहीं चलती रहती हैं। शहर में वर्षों से ओशो के अनुयाई ओशो के ध्यान केंद्र का संचालन करते चले आ रहे हैं। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं लायंस पूर्व अध्यक्ष ओशो प्रेमी लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि संपूर्ण विश्व में 1 मार्च से 21 मार्च तक ओशो का विशेष डायनेमिक मेडिटेशन शिविर, विश्व डायनेमिक ध्यान दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाते हैं। गौरवशाली इतिहास से संपन्न एवं आध्यात्म की भूमि विदिशा में भी एक मार्च 2026 दिन रविवार से 21 मार्च 2026 तक प्रातः 7:00 बजे से 8:00 बजे तक, 1 घंटे का निशुल्क ध्यान शिविर, ओशो ध्यान केंद्र, गंधर्व कृषि फॉर्म सुनील जैन, बेतवा पुल क्रॉस करके, उदयगिरि रोड पर लगाया जा रहा है। ओशो केंद्र के सभी ओशो प्रेमियों ने ओशो सन्यासियों एवं शहर के गणमान्य लोगों से आग्रह किया है कि वह इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने जीवन को सार्थक बनाएं। संपर्क सूत्र मोबाइल नंबर (1)98275 96272. (2) 97549 40396……

