
नर्मदापुरम / राजधानी भोपाल मे विधानसभा सत्र के दौरान नर्मदापुरम काग्रेस कार्यकर्ताओ ने विधानसभा मे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार से मुलाक़ात की। जिला कार्यवाहक अध्यक्ष फैज़ान उल हक़ ने बताया कि नर्मदापुरम की संगठनात्मक गतिविधि को लेकर अवगत कराया एवं नेता प्रतिपक्ष का मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष गुलाम मुस्तफ़ा, वरिष्ठ नेता राजेंद्र दोही, आयुष्मान अवस्थी, ललित मौर्य, सिराज खान, शिवम साहू, राहुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

