
इटारसी / शनिवार को सूरजगंज इटारसी में मंजारिया कंप्यूटर्स द्वारा सोसाइटी ऑफ डिजिटल एंटरप्रिन्योर (sodas) संस्था के ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन पूर्व विधान सभा अध्यक्ष एवं वर्तमान विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पंकज चौरे एवं नगर भाजपा अध्यक्ष राहुल चौरे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. सीताशरण शर्मा ने बताया कि आज का समय स्किल और डिजिटल शिक्षा का है। सामाजिक, शैक्षणिक और प्रशिक्षण क्षेत्र में मंजरिया 34 साल से काम कर रहे हैं और आज की जनरेशन के लिए डिजिटल शिक्षा का ये केंद्र एक अच्छी पहल है। जो बच्चों के भविष्य के लिए कारगर सिद्ध होगी । संस्था संचालक अजय मंजारिया ने बताया कि सोडेस संस्था हेल्थ केयर, स्किल, आजीविका अपॉर्चुनिटी डिजिटल टूल्स के माध्यम से कर रही है, संस्था के माध्यम से उनके केन्द्र में विभिन्न प्रकार के कोर्स निशुल्क कराए जाएंगे। जिसमें 16 साल से ऊपर के बच्चे निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे एवं ऑनलाइन एग्जाम के उपरांत पास होने पर सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम में संस्था सहयोगी शेख राशिद, अमीना बी, मंगला मंजारिया राजकुमार, निकिता, धनराज के अलावा 200 बच्चे उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन महेश गौर एवं आभार प्रदर्शन अजय मंजारिया द्वारा किया गया।

