
खालवा / शुक्रवार दिनांक 27/02/2026 को राजीव गांधी जल ग्रहण मिशन वाटरशेड परियोजना क्रमांक-01 के ग्राम रतनपुर अंधेरिया विकासखंड खालवा जिला खंडवा में परियोजना प्रबंधन समिति के अधिकारियों द्वारा गांव भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों के साथ साथ कृषि विभाग, वाटरशेड विभाग, पशुपालन विभाग, आत्मा विभाग, NRLM विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान आई टी सी मिशन सुनहरा कल एवं सीपा संस्था द्वारा वाटरशेड प्रोग्राम अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की गई। जिसमें मलचिंग, ड्रिप, मुर्गीपालन, सब्जी उत्पादन, क्रॉप कवर, उद्यानिकी एवं किसानों द्वारा की जा रही उन्नत खेती एवं उसके तरीकों के बारे में स्वयं किसानों से जाना गया साथ ही कृषि जोखिमों के आधार पर फसल उत्पादन एवं उसके साथ साथ जोखिम को काम करने के लिए अन्य व्यवसाय के रूप में पशुपालन, मुर्गीपालन, मछली पालन आदि के बारे में जाना ओर किसानों द्वारा अपनाई जाने वाली पद्धतियों की सराहना भी की इस दौरान स्वयं विभाग द्वारा भी किसानों को उन्नत फसल प्रणाली एवं उन्नत पशु नस्लों के साथ साथ उद्यानिकी फसलों को लेकर किसानों को बताया गया ताकि किसानों को अच्छा लाभ प्राप्त हो व्यवसायिक खेती को बढ़ावा मिले

