
नर्मदापुरम / वनमण्डल नर्मदापुरम अंतर्गत वन परिक्षेत्र बानापुरा की बीट झाड़बीड़ा के वन क्षेत्र में दिनांक 27 फरवरी 2026 को राजलढ़ाना एवं पतलई ग्रामों के कुछ ग्रामीणों द्वारा लगभग 20 हेक्टेयर वन भूमि पर अस्थायी झोपड़ियाँ बनाकर नवीन अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा था। वन विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा मौके पर पहुँचकर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से निर्मित अस्थायी झोपड़ियों को हटाया गया तथा पुनः अतिक्रमण रोकने हेतु अतिक्रमण-रोधी खंती (ट्रेंच) खोदी गई। उक्त वन क्षेत्र में पूर्व में किए गए लगभग 20 हेक्टेयर वृक्षारोपण को अतिक्रमण के प्रयासों से क्षति पहुँचाई गई है, जिसके संबंध में विभाग द्वारा नियमानुसार क्षति मूल्यांकन कर वसूली की कार्रवाई की जा रही है। अतिक्रमण निरोधी इस संयुक्त अभियान में वन विभाग, राजस्व अमला एवं पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे, साथ ही महिला बल की भी तैनाती की गई थी।
वनमण्डलाधिकारी,
वनमण्डल, नर्मदापुरम…..

