
नर्मदापुर / ।किसानों ने अपनी ज्वलंत समस्याओं को लेकर पीपल चौक पर धरना प्रदर्शन कर डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री और आयुक्त के नाम दो ज्ञापन सौंपे। सीएम के नाम सौंपे गए ज्ञापन में संघ की कुल किसानों से जुड़ी 14 मांगे हैं जबकि आयुक्त के नाम सौंपे गए ज्ञापन में 12 मांग दर्ज हैं। जिसमें सबसे मुख्य मांग चुनाव के दौरान की गई घोषणा से है। जिसमें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाने वाली धान का भाव 3100 रूपए और गेहूं का भाव 2700 रूपए होना था। लेकिन धान और गेहूं का भाव घोषणा अनुसार नहीं बढ़ाया गया है।
कमिश्नर के नाम सौंपे ज्ञापन में मांगे……..
नर्मदापुरम आयुक्त के नाम भारतीय किसान संघ के ज्ञापन में मुख्य मांगे इस प्रकार हैं। समर्थन मूल्य के पंजीयन का सरलीकरण किया जाए। अंतिम तिथि 20 मार्च। नहरों से अतिक्रमण हटाया जाए। नर्मदापुरम से रायपुर जाने वाली अधूरी सड़क का पूर्ण निर्माण। डोलरिया के 34 किसानों की निजी भूमि को स्थानीय प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि घोषित किया है। इसका निराकरण तत्काल करे। जिले में प्रति 100 एकड़ जमीन की पराली प्रबंधन के लिए 4 बेलर मशीन किसानों को अधिकतम अनुदान दी जाए आदि मांगे शामिल है।

