
नर्मदापुरम / केंद्रीय जेल नर्मदापुरम में शुक्रवार को सी एम एच ओ , डी एन ओ के निर्देशानुसार कैंप का आयोजन किया गया। उक्त कैंप में जिला अस्पताल नर्मदापुरम से हेमंत पटेल दिशा टीम, डी एस आर सी परामर्शदाता विवेक पटवा, आई सी टी सी लैब टेक्नीशियन राजेंद्र द्विवेदी, लेप्रोसी से कुष्ठ सलाहकार गोविंद सराठे,जिला क्षय केंद्र से एस टी एल एस विक्रम पटेल, एस टी एस हेमंत अग्रवाल, आई डी एस पी प्रोग्राम से आशुतोष ठाकुर, टी आई परियोजना से पी एम मीनाक्षी बाथरी व गौरव रोहर, एस एस के प्रोग्राम से पी एम रक्षा शुक्ला व नारायण विश्वकर्मा, साईं आशीष से एस टी पी ऋतिक जाटव की उपस्थिति में संपूर्ण लॉक अप की एच आई व्ही, सिफलिश, टीबी, एस टी आई, आर टी आई, कुष्ठ स्क्रीनिंग हेतु कैंप का आयोजन, जेल उप अधीक्षक प्रह्लाद वरकड़े की अनुमति के पश्चात जेल में एकीकृत स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें दो अलग अलग टीम बनाकर महिला कर्मचारियों द्वारा महिला बैरक में 71 महिलाओं की और दूसरी टीम द्वारा 250 पुरुष बंदियों को एच आई व्ही, सिफलिश, टीबी, कुष्ठ, एस टी आई के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान कर स्क्रीनिंग की गई। उक्त कैंप में 350 बंदियों की एचआईव्ही, सिफलिश, टीबी, हेपेटाइटिस बी सी, कुष्ठ रोग की स्क्रीनिंग की गई जिसमें 2 सिफलिश, 2 हेपेटाइटिस बी,1 हेपेटाइटिस सी,1 कुष्ठ के रोगी चिह्नित किय गए है। उक्त कैंप में केंद्रीय जेल नर्मदापुरम के जेल अधिकारीगण व नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती इंदु राज साहू, संगीता लौवंशी व जेल पी पी व्ही का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

