



नर्मदापुरम / जिला प्रशासन नर्मदापुरम, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा सीआरसी भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को जिला पंचायत नर्मदापुरम परिसर में दिव्यांदगजनों का जन-जागरूकता एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर सोनिया मीना एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. टी.डी.धरियाल, वरिष्ठ सलाहकार-दिव्यांगता सीबीएम इंडिया, पूर्व उप मुख्य आयुक्त, दिव्यांगता एवं सदस्य सचिव, पुनर्वास परिषद, भारत सरकार, राज्य दिव्यांगजन आयुक्त, दिल्ली सरकार, आयुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी, कलेक्टर सोनिया मीना एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर सीआरसी भोपाल के विषय विशेषज्ञों ने महिला एवं बाल विकास, पंचायत, स्वास्थ्य, शिक्षा, केंद्रीय जिला जेल तथा सामाजिक न्याय विभाग से जुड़े शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के अधिकारियों-कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं की शीघ्र पहचान, शीघ्र हस्तक्षेप एवं स्क्रीनिंग संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व से चयनित दिव्यांगजनों को भारत सरकार की एडिप योजना अंतर्गत आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किए गए। साथ ही जिला मेडिकल बोर्ड नर्मदापुरम द्वारा दिव्यांग बच्चों की त्वरित स्क्रीनिंग कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड जारी किए गए।
नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन ने बताया कि शिविर में दिव्यांगजनों की जांच कर प्रमाण पत्र बनाए गए तथा पात्र हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए गए। कुछ हितग्राहियों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से ई-साइकिल भी प्रदान की गईसाथ ही कार्यक्रम में पहुंचे दिव्यांगजनो के भोजन पानी की एवं छाँव में बैठने की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम में डॉ. अजय खेमरिया आयुक्त दिव्यांगजन म.प्र. शासन, डॉ. नरेन्द्र कुमार निदेशक सी.आर.सी. भोपाल, शशीभूषण निदेशक एस.बी.आई. फाउंडेशन विकास दुबे , डिप्टी कलेक्टर बबिता राठौर, समन्वयक डी.एस. दांगी (सीईओ लॉयंस क्लब), महिला एवं बाल विकास अधिकारी दीपक डहेरिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गहलोत तथा जिला पर्यटन प्रबंधक मनोज सिंह ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। मंच का संचालन श्रीमति आरती शर्मा ब्लॉकक समन्ववयक, खेल एवं युवा कल्या्ण विभाग द्वारा सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया गया।

