
नर्मदापुरम्। मां नर्मदा के पावन तट हर्बल पार्क घाट पर आज स्वच्छता महाअभियान चलाया जाएगा। स्वच्छता प्रभारी दीक्षा तिवारी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी के निर्देश पर आज स्वच्छता महाअभियान चलाया चलाया जाएगा। जिसके अंतर्गत हर्बल पार्क पर 28 फरवरी शनिवार को सुबह 7:00 से 10:00 बजे तक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आप सभी जनमानस से आग्रह किया कि श्रमदान कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देकर मां नर्मदा के पावन तट को स्वच्छ बनाने में नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम का सहयोग प्रदान करें। नपाध्यक्ष नीतू यादव द्वारा आग्रह किया गया है कि इस श्रमदान कार्यक्रम में सहयोग हेतु जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्वयं सेवी संगठन, शासकीय एवं प्राइवेट कार्यालय के प्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

