
नर्मदापुरम / नगरपालिका में अपनी सेवाएं देने के बाद आज दो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए हैं। उन्हें नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नपा में एक सादे समारोह के दौरान नपा में कार्यरत अख्तर खान एवं कैलाशचंद्र झबर जो कि सहायक ग्रेड तीन के पद पर पदस्थ थे सेवानिवृत्त हो गए हैं। सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा, पूर्व कर्मचारी यूनियन के सदस्य विजय दीक्षित, उमेश बड़गुजर, कालिका मालवी एवं कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी अनंतसिंह राजपूत, सुनील अवस्थी, धर्मवीर कर्ण, सुनील राठौर, दाताराम सगर, मुकेश चौरसिया, हरीश गोस्वामी, दिलावर बेग, योगेश परसाई, मूर्ति सिंह राजपूत, सुनील राजपूत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी साथी कर्मचारी द्वारा उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

