
सिवनी मालवा / शिवपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटर साइकल बरामद की है और आरोपी को गिरफ्तार किया है। फरियादी राजेंद्र यदुवंशी ने शिवपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पलसर मोटरसाइकल (MP12 ZA 6625) 23 फरवरी की दरम्यानी रात घर के आँगन से चोरी हो गई थी रिपोर्ट के बाद शिवपुरी पुलिस ने मोटर साइकिल की तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि सूचना तंत्र एवं मुखबिरों को सक्रिय किया गया और आसपास क्षेत्र में पूछताछ शुरू की गई। पुलिस को जानकारी लगी कि 27 फरवरी को बिसोनी कला बस स्टेंड के पास एक व्यक्ति चोरी गई मोटर साइकल से मिलती जुलती मोटर साइकल लेकर घूमता पाया गया। पुलिस ने पूछताछ में आरोपी आनंद उइके पिता मुकेश उइके निवासी नंदरवाड़ा थाना सिवनी मालवा को गिरफ्तार किया गया। चोरी की मोटरसाइकल कीमत लगभग 90 हजार है। आगे की कार्रवाई में आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा, पुलिस जांच में जुटी है।

