नर्मदापुरम / शासकीय गृह विज्ञान अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नर्मदापुरम में प्राचार्य डॉ. कामिनी जैन के मार्गदर्शन में एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हर्षा चचाने और पूजा गोस्वामी के सहयोग से राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ‘बी’ प्रमाण पत्र परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। परीक्षा में स्वयंसेविकाओं की लिखित एवं मौखिक दोनों प्रकार से मूल्यांकन प्रक्रिया अपनाई गई। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर बाह्य परीक्षक के रूप में डॉ. विनोद राय, कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना, शासकीय महाविद्यालय डोलरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करती है।

