नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे रंगोली, निबंध, प्रदर्शनी एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के विभिन्न कार्यक्रम 25 फरवरी 2026 से आयोजित किया जा रहे है जिसमें छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता की जा रही है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वैज्ञानिक क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना, वैज्ञानिक सोच और नवाचार को प्रोत्साहित करना, आम जनता, विशेषकर विद्यार्थियों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना एवं समाज में तर्कसंगत और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है। छात्राओं द्वारा विभिन्न गतिविधियों में विषयानुसार प्रदर्शन किया जा रहा है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की संयोजक डॉ. संगीता अहिरवार ने बताया कि छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता में पर्यावरण संरक्षण विषय पर रंगोली बनाई गई जिसमें कु. पूनम मेहरा ने प्रथम स्थान, कु. जयंती मेहरा एवं माही साहू ने द्वितीय स्थान और कु. मुस्कान कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ष्दैनिक जीवन में विज्ञानष् विषय पर पूजा विश्वकर्मा टीम ने प्रथम स्थान, माया राठौर टीम ने द्वितीय स्थान एवं योगिता वेलवंशी टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय विज्ञान समिति के सदस्यों में डॉ. हर्षा चचाने, डॉ. आर के चौकीकर, डॉ. रागिनी सिकरवार, काजल बाथरे, डॉ. मनीषा तिवारी, डॉ. विजया देवास्कर, श्रीमती नीलम चौधरी, रैनी राजपूत, देवेंद्र सैनी, शुभम भद्रे, डॉ. रफीक अली, डॉ. कीर्ति दीक्षित उपस्थित रहे।

