
सिवनी मालवा / ग्राम उसकल्ली में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्म का सुंदर संगम देखने को मिला। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और भगवान शिव की महिमा का रसपान किया। इस अवसर पर दीपक दीक्षित ने कथा में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित किया। कथा वाचक पंडित रमाकांत व्यास ने शिव महापुराण की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजक रमेशचंद्र, महेश कुमार, रामजीवन लोवंशी एवं समस्त साध परिवार का विशेष योगदान रहा। सिवनी मालवा क्षेत्र से दीपक दीक्षित, सागर पाल, विक्रम लोवंशी, नर्मदा गौर, अजय बसोतीया, दिनेश लोवंशी, हरिहर साध, राजेंद्र लोवंशी, तरुण लोवंशी, विशाल लोवंशी, मनोज लोवंशी, मोहन लोवंशी, रामजीवन लोवंशी, शुभम लोवंशी, रामपाल लोवंशी, शिवराम मंडलोई, गौतम लोवंशी, उद्धव साध सहित सैकड़ों कि संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित किया। कथा के दौरान “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

