नर्मदापुरम / सनातन धर्म को आदिवासी अंचल में जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से धर्मांतरण और ईसाई मिशनरी के प्रकोप से केसला विकासखंड को सुरक्षित रखने के लिए एक सनातन सदभावना यात्रा ग्राम हिरण चापडा से पोडार, सहेली, खखरा पूरा, कलारीपट बंदी, पुरानी बंदी, पीपलपुरा, रेसल पाठा तक फोर व्हीलर टू व्हीलर वाहनों के साथ सनातन धर्म की जयकार के साथ भीलट देव महंत गोविंद दास के नेतृत्व निकाली गई। जगह-जगह यात्रा का स्वागत स्वल्पहार सम्मान किया गया। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में यात्रा में सम्मिलित होकर सनातन सद्भावना यात्रा के विचारों को बड़े ध्यान से सुना। महंत गोविंद दास ने बताया कि आगे भी ऐसी यात्राएं अनवरत निकाली जाएगी, जब तक हमारे क्षेत्र से धर्मांतरण करने वालों का मशीनरींयों का सुपडासाफ ना हो जाए, तब तक ऐसी यात्राएं अनवरत निरंतर निकालती रहेगी। सभी क्षेत्रवासियों का जो यात्रा में सम्मिलित हुए एवं सभी वरिष्ठ ग्रामीण जनों का आभार माना।

