
बड़वाह / बड़बाह शहर से करीब 15 किमी दूर छोटी माचलपुर में खाटू श्याम महाराज का भव्य मंदिर है। यह मंदिर बेहद कम समय में श्याम भक्तों की आस्था का केंद्र बन गया है। श्री श्याम मंदिर माचलपुर धाम तहसील बड़वाह के अंतर्गत आता है। खाटू श्याम के भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। मंदिर में प्रतिष्ठित खाटू श्याम जी की प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगता है। प्रत्येक एकादशी पर तो यहां अब श्रद्धालुओं की तादाद इतनी अधिक हो चली है कि शाम से रात तक मन्दिर में दूर-दूर तक श्रद्धालु ही नजर आते है। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि प्रत्येक एकादशी पर सुरक्षा व्यवस्था और यातयात व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस जवानों की तैनाती की जाए।
निशान यात्रा के साथ श्याम भक्तों की भव्य पैदल यात्रा निकलेगी…..
करने वाला श्याम कराने वाला श्याम भक्तों ने बताया कि श्री श्याम मंदिर माचलपुर भक्तों के द्वारा 27 फरवरी को आमलकी एकादशी होने के अवसर पर एक दिवसीय श्री श्याम निशानोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कल सुबह 9 बजे गांव के समीप माता जी मंदिर, ग्राम बंजारी से माचलपुर धाम तक करने वाला श्याम कराने वाला श्याम भक्तों के द्वारा पैदल निशान भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। उसके पूर्व सुबह 6 बजे से भव्य हवन महाआरती सम्पन्न होगी। यात्रा के दौरान ढोल बैंड बाजे ध्वज पताका निशान को हाथों में श्याम भक्तों के द्वारा मंदिर परिसर पहुंचेंगे।
वृन्दावन की होली श्याम भक्तों द्वारा खेली जाएगी……
मंदिर भक्त गणों ने बताया कि चलो रे माचलपुर धाम आयो फागणियो का अवसर होने पर श्याम भक्तों के द्वारा 27 फरवरी शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक वृंदावन होली गुलाल होली संकीर्तन’ में पूरा दरबार झूमेगा। खाटू श्याम जी की होली वृदांवन जैसी धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान भक्त जमकर इत्र, गुलाल और फूलों की होली खेल खाटू श्याम को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। भगवान श्री कृष्ण की श्रृद्धा में लोग जमकर झूमते नजर आते हैं. इस झांकी में आज सैकड़ों लोग होली खेलकर भगवान की आराधना करेंगे
आमलकी एकादशी पर भव्य रास लीला का आयोजन होगा….
मंदिर समिति बाबूलाल पटेल ने बताया कि आमलकी एकादशी पर भव्य रास लीला का आयोजन अंकुश कुशवाह आर्ट ग्रुप वृंदावन के कलाकारों के द्वारा रात्रि 8 बजे प्रभु ईच्छा तक रंगारंग फूलों की होली के उत्सव पर भगवान श्री कृष्ण की लीला राधा कृष्ण स्वरूपों द्वारा ब्रज का मंचन किया जाएगा। साथ ही बरसाना की लड्डू होली, बरसाना नंदगांव की लट्ठमार होली का आयोजन होगा। क्षेत्र की श्याम प्रेमी जनता से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है ।

