नर्मदापुरम / कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के मार्गदर्शन में संचालनालय महिला एवं बाल विकास मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अंर्तगत संचालित बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के तहत आज दिनांक 26 फरवरी 2026 को शासकीय गृहविज्ञान कन्या महाविघालय नर्मदापुरम में बालिकाओ के लर्निंग लायसेंस बनाये जाने हेतु पिंक लायसेंस ड्राईव शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रीमति तृप्ति त्रिपाठी, संभागीय संयुक्त संचालक, महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम, ललित कुमार डेहरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम, प्रमोद कापसे क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, श्रीमती हर्षा चचाने, प्राध्यापक महाविघालय, श्रीमती प्रतिभा बाजपेयी, प्रशासक वन स्टॅाप सेटंर नर्मदापुरम, परिवहन विभाग से कर्मचारी एवं महाविघालयीन छाृत्राए उपस्थित रही। शिविर में ललित कुमार डेहरिया जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम द्वारा मिशन शक्ति के तहत संचालित महिलाओ एवं बालिकाओ को सशक्त एवं सबल बनाये जाने वाली विविध योजना के बारे में जानकारी दी। पिंक लायसेंस ड्राईव शिविर भी उक्त योजनाओ के तहत आयोजित विविध गतिविधियो में से एक है, जिसके तहत बालिकाओ को नि:शुल्क लर्निंग लायसेंस बनाकर सुरक्षित परिवहन के प्रति जागरूक करना है। प्रमोद कापसे क्षेृत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा बताया गया कि लर्निंग लायसेंस सुरक्षित परिवहन एवं यातायात नियमो के पालन हेतु आपकी जिम्मेदारी है। साथ ही सुरक्षित परिवहन हेतु लायसेंस एवं हेलमेट आवश्यक है। अत: सभी बालिकाए टू व्हीलर वाहन चलाते समय यातायात नियमो का पालन अवश्यक करे एवं हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाए श्री कापसे द्वारा इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियो को यातायात नियमो के पालन हेतु शपथ भी दिलाई गई। श्रीमती तृप्ति त्रिपाठी, संभागीय संयुक्त संचालक, महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम द्वारा बालिकाओ केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही महिला सशक्तिकरण की विविध योजनाओ की जानकारी दी। साथ ही बताया गया कि शासन द्वारा बालिकाओ एवं महिलाओ के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य किये जा रहे है। जिनके सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो रहे है। राज्य शासन द्वारा महिलाओ एवं बालिकाओ को सुरक्षित परिवहन हेतु शिविर के माध्यम से लाभांवित किया जा रहा है। साथ ही प्रशिक्षण प्रदान कर परिवहन के क्षेत्र में कौशल उन्नयन कर महिलाओ की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। लाडली लक्ष्मी योजना, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, वन स्टॉप सेटंर जैसी विविध बहुउददेशीय योजनाओ से बालिकाए एवं महिलाए सशक्त एवं सबल हो रही है। आयोजित शिविर में लगभग 150 बालिकाओ के लर्निंग लायसेंस हेतु पंजीयन किये गये एवं बालिकाओ को लर्निंग लायसेंस भी प्रदान किये गये। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियो का आभार प्रदर्शन श्रीमती प्रतिभा बाजपेयी प्रशासक वन स्टाॅप सेटंर द्वारा किया गया।

