


नर्मदापुरम / आज दिनांक 26 फरवरी को विकासखंड द्वारा गठित निरीक्षण दल द्वारा कक्षा 8 की परीक्षा का निरीक्षण किया। आज संस्कृत विषय का पेपर था। दल द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर नर्मदापुरम, शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय रायपुर, शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय निमसाडिया, कैम्पिंग पब्लिक हायर सेकेंडरी विद्यालय नर्मदापुरम का अवलोकन किया । दल जहां जहां गया वहां परीक्षा विधिवत संचालित पाई गई। दल प्रभारी सी बी वशिष्ठ ने बताया कि सबसे बड़ी खुशी की बात था है कि आज जहां भी निरीक्षण किया गया, उन सभी जगह परीक्षार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति रही एवं कही कोई अनिमितताएं नहीं मिली।

