
नर्मदापुरम / गुरुवार को कोठी बाजार स्थित पीपल चौक पर करणी सेवा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ एवं सामाजिक लोगों ने उपस्थित होकर कुछ दिन पूर्व रेत ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा की गई मारपीट को लेकर जिला खनिज अधिकारी एवं कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर राजीव रंजन को ज्ञापन दिया। करणी सेना की मुख्य मांगें हैं कि नर्मदापुरम जिले में रेत खदान में कार्यरत कर्मचारियो का पुलिस सत्यापन कराया जाय, खनिज विभाग द्वारा अवैध रैत उत्तखनन पर रोक लगाई जाये। रेत खदानो का सीमांकन कराया जाना सुनिश्चित करने एवं मशीनों से नर्मदा नदी मे उत्तखनन पर रोक लगाया जाय। मध्य प्रदेश स्टेट माइनिंग कारर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा नर्मदापुरम जिले की रेत खदानें जो की कई कंपनियों को मिला कर बने सिंडीकेट को दिया गया है। करणी सेना परिवार ज्ञापन के माध्यम से जिला खनिज अधिकारी जिला नर्मदापुरम तथा संबंधित विभागो को अवगत करा रहा है कि जिला नर्मदापुरम् में पुलिस प्रशासन तथा जिला माइनिंग विभाग द्वारा रेत खदान को खुला संरक्षण व सहयोग प्रदान किया जा रहा है। रेत खदान सिंडीकेट जिले में तालीवानी हुकुमत चला रही है। खदान ठेकेदार द्वारा उडन दस्ते (फ्लाइंग स्कॉट) बनाये गये है कंपनी द्वारा इन उडन (फ्लाइंग स्कॉट) के कर्मचारी को लाठी डंडे व अवेध हथियार उपलब्ध कराये गये है तथा इन उड़न दस्ते (फ्लाइंग स्कॉट) के कर्मचारी को बिना नंबर की गाडियां दी गई है जिससे पूर जिले में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है। 10 फरवरी 2026 को रेत खदान ठेकेदार के उडन दस्ते. (फ्लाइंग स्कॉट) द्वारा नर्मदापुरम शहर के प्रतिष्ठित परिवार वरदान गार्डन व पेट्रोल पंप संचालक श्री परिहार के परिवार पर जान लेवा हमला किया गया। जिसमे उनके परिवार के साथ मारपीट की गई, जिसमे उनके परिजनों को गंभीर चोटें आई है। रेत खदान ठेकेदार द्वारा बनाये गये उड़न दस्ते फ्लाइंग स्कॉट द्ध में कार्य कर रहे लोगो की क्रिया कलाप संदेहास्पद है, वहां कार्यरत कर्मचारी आपराधिक प्रवृत्ती के है। रेत खदान ठेकेदार के उड़नदस्ते का संचालन करने वाला राजा परमार, सुरेन्दर सिंह व अन्य लोगों पर कई आपराधिक मामले चल रहे है। रेत खदानो पर कार्यरत कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराया जाये । अक्सर देखा गया है की खदानों पर आपराधिक श्प्रवृत्ति के लोग कार्य करते हैं दूसरे जिले या प्रदेश में वारदात को अंजाम देकर जिले मे फरारी काट रहा होते है। 2 जनवरी 2025 को दिये गये ज्ञापन में करणी सेना परिवार द्वारा जनहित मे तथा जिले की जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मांग की गई थी की रेत खदान ठेके में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी का पुलिस सत्यापन कराया जाये एवं जिनका सत्यापन साफ हो उन्हें ही कार्य पर रखा जाये तथा समस्त कर्मचारियों को पुलिस सत्यापन के आधार पर खनिज विभाग द्वारा परिचय पत्र आवंटित किये जाये । नियमानुसार ठेकेदार स्वयं के खर्चे भूमि की सीमाओं को चिन्हित करना होता है तथा स्तंभ का निर्माण कर सीमायें दुरूस्त करना होता है। कई जगहों पर खदानो पर सीमाओं को चिन्हित नहीं किया गया है, जिससे तय सीमा से बाहर जाकर खनन किया जा रहा है। जिसकी जानकारी कलेक्टर जिला कलेक्टर नर्मदापुरम तथा जिला खनिज अधिकारी जिला नर्मदापुरम को 2 जनवरी 2025 को दिये गये ज्ञापन माध्यम से दी जा चुकी है। 2 जनवरी 2025 को करणी सेना परिवार द्वारा दिये गये ज्ञापन माध्यम से अवगत कराया गया था कि नर्मदानदी में कई जगह पोकलेन द्वारा खुदाई कार्य किया जा रहा है। जिससे नर्मदा नदी के किनारो पर तय सीमा से अधिक खुदाई की जा रही है। ज्ञापन माध्यम से निवेदन है की भारी मशीनो पर तुरंत रोक लगाई जाये । करणी सेना परिवार द्वारा दिया जा रहा ज्ञापन पूर्णतः जनहित मे तथा नर्मदापुरम की जनता की सूरक्षा के पक्ष में है। निवेदन है की रेत खदान ठेकेदारों पर उचित दण्डात्मक कार्यवाही करें। करणी सेना परिवार से जिला खनिज अधिकारी जिला नर्मदापुरम तथा संबंधित विभागो को 15 दिनो का समय दे रहा है कार्यवाही न किये जाने की स्थिती मे विवश होकर करणी सेना परिवार को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
