
नर्मदापुरम / दिनांक 25 फरवरी-2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीहोर के सभागृह में जिले के समस्त थानों के सूचना संकलन में नियुक्त कर्मचारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला एवं मासिक बैठक आयोजित की गई । बैठक में उपस्थित सभी कर्मचारियों को यातयात नियमों की जानकारी एवं घटना स्थल सुरक्षित करने संबंधी विषयों का प्रशिक्षण दिया गया ।
तदुपरान्त पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला द्वारा बैठक ली गई, जिसमें आगामी त्यौहार जैसे होली, रंगपंचमी, ईद, रमजान एवं अन्य कानून व्यवस्था से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर निर्देश दिये गये ।
🎆 त्यौहारों के मद्देनज़र सुरक्षा एवं व्यवस्था संबंधी दिशा निर्देश:-
▪️सभी त्यौहारों एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में आवश्यकतानुसार सुरक्षा व्यवस्था लगाना ।
▪️प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाये जिसमें एसडीएम, पुलिस, एमपीईबी, पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका व अन्य संबंधित विभाग आदि शामिल रहे।
▪️थाना प्रभारी/बीट प्रभारी द्वारा बड़े आयोजन एवं अन्य कार्यक्रम के अवसर पर आयोजकों से चर्चा एवं समन्वय स्थापित करना ।
▪️धार्मिक व अन्य कार्यक्रमों के अवसर पर वालंेटियर बनवाकर व्यवस्था में सहयोग लेना ।
▪️संवेदनशील इलाकों के रूट का परीक्षण करना एवं आवश्यकतानुसार ड्रोन सर्चिग एवं हाईराइज बिल्डिंग पर बल लगाना ।
▪️धार्मिक एवं महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण आवश्यक रूप से करना ।
▪️धार्मिक स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरे इत्यादि की उपलब्धता एवं कार्य की क्षमता चेक करना ।
▪️ त्यौहारों के अवसर पर मोटर सायकल पेट्रोलिंग पार्टी तैनात की जाये ।
▪️त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुये सम्पूर्ण जिले में चैकिंग कार्यवाही करना जिसमें संदेही व्यक्ति, लॉज, होटल, ढाबे इत्यादि को चैक कर सूचनाओं का आदान प्रदान करना ।
▪️शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही करना ।
▪️होली एवं रंगपंचमी के अवसर पर नदी किनारे वाले क्षेत्रों में एसडीआरएफ, होमगार्ड की तैनाती एवं रस्सी, लाउड हेलर, लाईफ सेविंग जेकेट आदि आवश्यक रूप रखना ।
▪️अवैध गतिविधियॉ जैसे- अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, गोवंश, गो-कटिंग, परिवहन इत्यादि पर विशेष निगाह रखना एवं सूचना प्राप्त होने पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही कराना।
▪️संवेदनशील मामलों की सूचना प्राप्त होने पर रिस्पॉस टाइम का विशेष ध्यान रखा जाना ।
▪️भगोरिया मेला के अवसर पर महिला वॉलेटियर बनवाये जाकर सहयोग प्राप्त कर विशेष सतर्कता रखी जावे ।
▪️सोशल मीडिया पर विशेष निगाह रखी जावे ।
▪️गत वर्षो में हुये विवाद/संवेदनशील क्षेत्र में फिक्स पांइट लगाये जाये ।
▪️त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस वाहन, वलवा ड्रील, पी.ए.सिस्टम, डंडा, जाली, टियर गैस इत्यादि की उपलब्धता एवं तैयारी पूर्ण की जावे ।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमति सुनीता रावत एवं नवागत एसडीओपी आष्टा दामोदर गुप्ता, निरीक्षक विशेष शाखा सत्येन्द्र यादव, प्रभारी जिविशा उनि. रेखा जोझा, फिंगर प्रिन्ट विशेषज्ञ उनि. पुरूषोत्तम दांगी एवं सूचना संकलन में लगे कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

