नर्मदापुरम / वार्ड नंबर 6 बड़ी बजरिया में नाले की साफ सफाई नियमित समय से नहीं होने से नाले में कचरा भरा रहता है और पानी रुका रहता है। जिसकी वजह से दुर्गंध फैली रहती है और बीमारी का खतरा बढ़ रहा है। वार्ड के निवासी समय-समय पर इस बात का की ओर ध्यान आकर्षित करते हैं, लेकिन फिर भी साफ-सफाई समय पर नहीं होती है। पूर्व में स्वयं नगर पालिका अध्यक्ष भी वहां पहुंचकर उन्होंने अपने सामने साफ सफाई कराई थी, लेकिन उसके बाद फिर वही आलम हो जाता है कि कोई देखने वाला नहीं होता है। शहर में जो बड़े-बड़े नाले हैं उनकी समय समय पर नियमित सफाई होती रहना चाहिए।

