

नर्मदापुरम / भाजपा के पितृ पुरुष एवं पूर्व मंत्री दादा मधुकर हर्णे की जयंती पर मां नर्मदा जी की आरती का आयोजन किया गया। स्थानीय विवेकानंद घाट पर आयोजित कार्यक्रम में पहले नगर के वरिष्ठ जनों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति में मां नर्मदा का अभिषेक किया गया पश्चात माता की आरती हुई। आयोजन भाजपा नेता तथा भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री प्रसन्न हर्णे के द्वारा विवेकानंद युवा मंडल के बैनर के अंतर्गत किया गया। दादा हर्णे की स्मृति में हुए इस कार्यक्रम में एड. प्रशांत हर्णे पूर्व विधायक श्रीमति सविता दीवान शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, पूर्व नपा अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, भाजपा नेता एवं पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष भरत सिंह राजपूत, संदेश पुरोहित, पूर्व जिला अध्यक्ष भा ज पा माधव दास अग्रवाल, दिनेश तिवारी , देवी सिंह राजपूत, सूरत सिंह राजपूत, गंभीर सिंह राजपूत, अजय शर्मा आदि उपस्थित थे। धार्मिक विधि विधान पंडित अविनाश मिश्रा द्वारा किया गया तथा चमनपुरी गोस्वामी एवं साथियों द्वारा मां नर्मदा के चरणों में भजनान्जलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित हो कर दादा हर्णे को याद किया।

