

नर्मदापुरम / जिला चिकित्सालय के सामने गांधी पार्क में आज पार्क की स्थिति देखकर वहां स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा भी रो रही होगी। महात्मा गांधी ने जो सपना राष्ट्र के लिए देखा था, उसमें स्वच्छ भारत अभियान भी एक हिस्सा था। लेकिन आज उस महापुरुष के नाम पर बने गांधी पार्क में ही गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिस और किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। जब गांधी जी की जयंती एवं पुण्यतिथि आती है उसके एक-दो दिन पहले ही पार्क की साफ सफाई होती है, उसके बाद साफ सफाई का ध्यान नहीं दिया जाता है। दिक्कत कुछ दिनों पहले तो रामजी बाबा का मेला था, उस दौरान तो सफाई नहीं हो पाना, बात समझ में आ जाती है, लेकिन अब मेला खत्म हो गया है तब सफाई नहीं होना समझ से परे हैं।

