इटारसी / अपने निजी कार्यक्रम में इटारसी आये मध्यप्रदेश कांग्रेस खेल खिलाड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा से नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष खेल खिलाड़ी प्रकोष्ठ के रामशंकर सोनकर ने मुलाकात कर पुष्पगुछ से स्वागत किया और स्मृति चिन्ह (क्रिकेट बैट) भेंट किया । जिला में खेल प्रकोष्ठ के कार्यों से अवगत कराया। जिला कार्यकारिणी और जिले में खेल टूर्नामेंट, खिलाड़ियों सुविधाओं ओर समस्याओं को लेकर चर्चा की । इस मौके पर राहुल दुबे, ओमप्रकाश मेहरा, संतोष बामने, कृष्णा चौधरी उपस्थित थे।

