नर्मदापुरम / नर्मदा आव्हान सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में “कवयित्री कुंभ” अखिल भारतीय काव्य महोत्सव एंव सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा हैं। कार्यक्रम संयोजक केप्टिन करैया ने बताया कि 1 मार्च रविवार को लिटिल स्टार चिल्ड्रन होम हिरवारा कटनी मे दो सत्रो मे प्रातः9 बजे से सांयकाल 6 बजे तक किया जा रहा है। जिससे देश के विभिन्न प्रांतों से 50 कवयित्रियों को आंमत्रित किया गया है। संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हंस राय ने बताया कि उक्त आयोजन मे जनप्रतिनिधियों, समाजसेवीयो, प्रशासनिक अधिकारियों एंव वरिष्ठ साहित्यकारों को आंमत्रित किया है। श्री करैया ने बताया कि आयोजन काव्य पाठ उपरांत सभी कवयित्रियों को अतिथियों की उपस्थिति मे समिति स्मृति चिन्ह एवं साहित्य गौरव से अंलकृत किया जायेगा।

