
इटारसी / शहर के प्रतिष्ठित परिवार से पत्रकार विनीत राठी व नितेश राठी के छोटे भाई निलेश राठी (कालू भाई) का निधन हो गया। वे लगभग 50 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से नगर में शोक की लहर फैल गई। निलेश राठी अपने सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। अपने हरफनमौला स्वभाव और हंसमुख अंदाज से वे हर उदास चेहरे पर मुस्कान ले आते थे। समाज में उनकी पहचान एक सकारात्मक और सहयोगी व्यक्ति के रूप में थी। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को इटारसी के स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया। उन्हें मुखाग्नि उनके दो पुत्र हार्दिक राठी एवं अर्चित राठी एवं भतीजे विनायक राठी ने दी। अंतिम यात्रा में नगर के गणमान्य नागरिक, व्यापारीगण, जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतक उपस्थित रहे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

