
नर्मदापुरम / भोपाल में आयोजित किसान महा चौपाल में नर्मदापुरम जिले से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के नेतृत्व में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र नर्मदापुरम, पिपरिया, सोहागपुर, सिवनी मालवा से भारी संख्या में आपने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम ने सभी कार्यकताओ का आभार प्रकट किया और कहा कि भविष्य में भी आप सभी का स्नेह प्रेम इसी प्रकार बना रहेगा। आप सभी ने अपनी एकता का परिचय देते हुए अल्प समय में से अनमोल समय प्रदान किया जिसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम आप सभी का पुनः आभार व्यक्त किया । उक्त जानकारी अनिल रैकवार प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम द्वारा दी गईं।

