
नर्मदापुरम / एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराए जाने सहित अधिवक्ताओं की सुरक्षा और कल्याणकारी मांगों को लेकर स्टेट बार काउंसिल के नेतृत्व में अतिशीघ्र भोपाल में एक बड़ा और व्यापक आंदोलन किया जाएगा। स्टेट बार के अध्यक्ष राधेलाल गुप्ता ने आंदोलन के संचालन के लिए 7, सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति के अध्यक्ष प्रियनाथ पाठक अधिवक्ता भोपाल एवं, सदस्य नर्मदापुरम जिला अधिवक्ता संघ सचिव मनोज जराठे, सदस्य छतरपुर अधिवक्ता संघ सचिव अनिल त्रिवेदी, भोपाल अधिवक्ता संघ सहसचिव सोनल नायक, नर्मदापुरम अधिवक्ता संघ पूर्व सहसचिव सुरेंद्र सिंह राजपूत, जबलपुर अधिवक्ता प्रशांत दुबे एवं भोपाल अधिवक्ता खालिद अजीज को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। उक्त समिति भोपाल में प्रस्तावित आंदोलन के समस्त कार्यों का संचालन समन्वय एवं व्यवस्था सुनिश्चित करेगी तथा वकीलों से मध्यप्रदेश के वकीलों से शांतिपूर्ण एवं अनुशासित आचरण बनाए रखने की अपील करेगी और मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर वकीलों की मांगों के निराकरण की मांग करेगी। एवं सभी को इस जिम्मेदारी के लिए नर्मदापुरम अधिवक्ता संघ अध्यक्ष दीपक जैन वरिष्ठ अधिवक्ता विश्वेश्वर तिवारी, नितेश गौर, संजेश सिंह राजपूत, विकेश राजपूत, अनंत गौर, संजीव बग्गन, अरविंद खंडेलवाल, प्रमोद रावत, अनूप तोमर, अवनीश दीवान, राजेश चौरे, भूपेंद्र वर्मा, माधव हरने, जितेंद्र गौर, कल्पेश दुबे, योगेश पटेल, मनीष शर्मा, किशन मीणा, मुनेंद्र मंडलोई, विजय सराठे, राकेश चावला, आदित्य तिवारी, प्रखर रावत, प्रशांत पालीवाल, रामस्वरूप चौहान, अरविंद सिंघना, संजीव अहिरवार, पी एस यादव, कुमार पटेल, आशीष बिजोरिया, मोहनलाल यादव, हनुमत ठाकुर, नीरज पटेल, एस एन बामनाथ, श्रीप्रकाश दुबे, प्रताप ठाकुर, जय पटेल, अमित वर्मा, शादाब खान, विनीत वर्मा, शेखर रूसिया, आशुतोष दुबे, संदीप दुबे, देवेश दीक्षित, विकास यादव, मयंक दीवान, अनुराग दुबे, धर्मेंद्र यादव, सचिन चौबे, राशिद खान, सुंदरलाल वर्मा, ललित अहिरवार, हेमंत श्रीवास्तव, गुमान मांडले, अमित चौरे, दिलीप श्रीवास्तव, कामता यादव, संतोष कहार, मनोज वर्मा, विपिन चौधरी, कैलाश राजपूत, आशीष ठाकुर, दिलीप ठाकुर, आनंद शैल तिवारी, पवन पांडे, रितेश विश्वकर्मा, राजेश मालवीय, चैन सिंह मीणा, मुकेश माचिया, मुकेश कहार, दीपक अग्रवाल, मुकेश तंवर, ओमप्रकाश यादव एवं अन्य अधिवक्ताओं ने शुभकामनाएं दी है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी मनोज कुमार जराठे सचिव जिला अधिवक्ता संघ नर्मदापुरम द्वारा दी गईं।

