
नर्मदापुरम / शासन के निर्देशानुसार नगरपालिका द्वारा शासन की योजनाओं की जानकारी देने, उससे लाभांवित करने के उद्देश्य से वार्ड में संकल्प से समाधान अभियान शुरू किया गया है। शिविर में नागरिक अपनी की समस्याओं का समाधान करा रहे हैं, साथ ही अपने टैक्स भी जमा कर रहे हैं। संकल्प से समाधान अभियान के तहत आपके द्वार नगरपालिका की टीम पहुंच रही है। मंगलवार को ग्वालटोली के काली मंदिर परिसर में शिविर लगाया जाएगा। कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर हर वार्ड में शिविर लगाए जा रहे हैं। रसूलिया एसपीएम गेट 04 के सामने शिविर लगाया गया था। शिविर में नागरिकों द्वारा कर जमा किया गया है। बुधवार 25 फरवरी को काली मंदिर चौक ग्वालटोली में वार्ड 29, 30, 31, 32, 33 और वार्ड 19 के लिए शिविर लगाया जाएगा।
उपयंत्री रीना गुप्ता ने बताया कि शिविर में एआरआई रवि सूर्यवंशी, दिलावर बैग, मोहनलाल प्रजापति, दुर्गेश सोनिया, राम मोहन अग्रवाल, संदीप यादव, अजीत ठाकुर आदि उपस्थित थे।
नपाध्यक्ष नीतू यादव द्वारा नागरिकों से आग्रह किया गया है कि संकल्प से समाधान अभियान के तहत वार्डों में शिविर लगाए जा रहे हैं। आपसे आग्रह है कि शिविर में आकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं साथ ही अपने टैक्स भी जमा करें। यह शिविर आपके लिए ही लगाए जा रहे हैं। शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

