
नर्मदापुरम / आदर्श राजनीति के प्रणेता रहे मप्र सरकार के पूर्व मंत्री नर्मदापुरम के पूर्व विधायक दादा मधुकरराव हर्णे की जयंती के अवसर पर मंगलवार को नेहरू पार्क में श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दादा हर्णे को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए एवं उनके साथ कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं ने उनके संस्मरण सुनाएं। वरिष्ठ कार्यकर्त्ता मुन्ना पठान ने दादा हर्णे से जुड़े कई किस्से साझा किए। उन्होंने बताया कि दादा का व्यक्तित्व महान था दादा ने दलगत राजनीती से उठकर कार्य किया था। पूर्व नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने दादा हर्णे से जुडी कई बातें बताई उन्होंने कहा कि दादा ने भारतीय जनता पार्टी को संघर्ष से शिखर तक पहुंचाया था। दादा ने विपरीत परिस्थितियों में पार्टी को खड़ा करने का काम किया था। आज के भाजपा कार्यकर्त्ता उनकी ही जमा पूंजी है। कार्यक्रम में अन्य वरिष्ठ कार्यकर्त्ताओं ने भी दादा हर्णे से जुड़े कई रोचक बातें बताई। इस अवसर पर प्रसन्ना हर्णे, विवेक गौर, सुरेंद्र परमार, अनिल दुबे, दीपक हेमनानी, मनीष परदेशी, महेश सेन, हरी शर्मा, संतोष मीना, ऋषभ शुक्ला, प्रवेश सोनी सहित कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

