
नर्मदापुरम / ट्रेड डील के विरोध में किसानों की आवाज़ को बुलंद करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एक ऐतिहासिक किसान महाचौपाल का आयोजन भोपाल में किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी मध्य प्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित वरिष्ठ नेता गणों ने केंद्र एवं राज्य की सरकार को जनहित विरोधी बताया। इससे पूर्व सुबह ही से इटारसी शहर के जयस्तंभ चौक पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेसियों का एकत्रित होना शुरू हो गया था। नर्मदापुरम जिले से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के नेतृत्व में पिपरिया विधानसभा, सोहागपुर विधानसभा, नर्मदापुरम विधानसभा, सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र से ग्रामीण एवं शहर से भारी संख्या में कांग्रेस जनों ने भोपाल पहुंचकर इस जन आंदोलन में भाग लिया। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

