

नर्मदापुरम / ग्राम रामपुर गुर्रा में जागरूकता कार्यक्रम में तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश इटारसी आदित्य रावत की विशेष उपस्थिति रही। श्री रावत ने कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ आमजन के साथ साझा की। रामपुर गुर्रा थाना प्रभारी बिपिन पाल ने हेलेमेट का उपयोग कर यातायात कर रहे यात्रियों का फूलमाला से सम्मान किया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष आशुतोष शरण तिवारी एवं रामपुर सरपंच श्रीमती रीना आशुतोष तिवारी ने भी सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव रखे। कार्यक्रम में कांदई सरपंच अमरसिंह सोलंकी, जन अभियान परिषद से मनीष यादव, सहायक उपनिरीक्षक हर्षित, आरक्षक ब्रज धुर्वे, महेश साहू एवं अन्य थाना स्टाफ और आमजन मौजूद रहे।

