नर्मदापुरम / माथुर वैश्य समाज महिला मंडल की फरवरी माह की बैठक श्रीमती मीनल विकास गुप्ता और श्रीमती रेखा गोपाल गुप्ता की अध्यक्षता मेँ स्थानीय श्री दाऊजी मंदिर मेँ सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत नर्मदाष्टक से हुई। तत्पश्चात प्रश्नोत्तरी रखी गई और उत्तर देने वाली महिलाओ को पुरुष्कृत किया गया। विभिन्न गेम खेले गए जिनमें हाउजी गेम मेँ प्रथम नीलम, द्वितीय मधु और तृतीय अर्चना गुप्ता रहे। लक्की गेम मेँ प्रथम अनामिका द्वितीय मोहिनी और तृतीय अनीता गुप्ता रहे। होली पर जो प्रतियोगिता रखी गई है उसकी रुपरेखा को बताया गया। आगामी 8 मार्च को महिला दिवस पर देरी से शादी के दुष्परिणाम पर अपने विचार प्रस्तुत करने का निर्णय लिया और शांति पाठ के साथ बैठक का समापन हुआ।

