नर्मदापुरम / अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा एवं अग्रवाल समाज नगर महिला मंडल द्वारा फाग उत्सव स्थानीय सांवरिया ढाणी में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई । जिसमें सभी महिलाओं ने बड़े चढ़कर हिस्सा लिया । कार्यक्रम में सभी महिलाएं रंग-बिरंगे वेशभूषा में उपस्थित हुई।फूलों की होली खेली गई । सांवरिया ढाणी में राजस्थानी व्यंजनों ,दाल बाफले मालपुए, लड्डू आदि विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का सभी ने भरपूर आनंद लिया। भोजन के पश्चात चेयर रेस प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें प्रथम निरुपमा अग्रवाल, द्वितीय मंजू अग्रवाल, तृतीय सविता अग्रवाल रही । बंपर ड्रा निकाला गया है, जिसमें विजेता प्राची अग्रवाल रही । सर्वप्रथम कार्यकारिणी की बैठक रखी गई। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की प्रदेश अध्यक्ष भारती अग्रवाल ने की । बैठक में संगठन के कार्यों की विस्तृत चर्चा की गई एवं अग्रवाल समाज के सभी लोगों को एक छत के नीचे लाने के लिए अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के प्रयास को सराहा गया। प्रदेश अध्यक्ष भारती अग्रवाल ने बताया कि समाज के सभी वर्ग के लोगों को एक साथ लाने के लिए किए जाने वाले प्रयास में अग्रवाल समाज की महिलाएं, पुरुष एवं युवा टीम बहुत लगन से कम कर रही है । संभागीय संयोजक अनीता गुप्ता ने कहा कि हम सभी को इस पहल में संगठन का साथ देना चाहिए इससे आगे बढ़कर हम अपने समाज की विसंगतियों को दूर कर सकते हैं । महिला मंडल के विस्तार के लिए भी सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया । इस अवसर पर भारती अग्रवाल, अनीता गुप्ता, निरुपमा अग्रवाल, शोभना गर्ग, सुधा अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, सविता अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, मेघा अग्रवाल , सोनम अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, भावना अग्रवाल, कल्याणी अग्रवाल, भव्या अग्रवाल, निधि अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, उर्मिला अग्रवाल, अदिति अग्रवाल सहित समाज की बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित हुईं । अंत में निरुपमा अग्रवाल ने सबका आभार व्यक्त किया।

